दिल्ली के PWD ने इंजीनियरिंग कर्मचारियों की 30 सितंबर तक छुट्टियां कीं रद्द, जलभराव सुनिश्चित करने का दिया आदेश

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 30 सितंबर तक अपने इंजीनियरिंग कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। दिल्ली के PWD इंजीनियरिंग कर्मचारियों को PWD ने जलभराव सुनिश्चित करने के लिए वापस बुलाने का आदेश दिया हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दिल्ली-NCR में मानसून के मौसम में जलभराव ना हो और सड़को पर पानी जमा ना हो। दिल्ली में जलभराव होने से कई जगहों पर जाम लग गया हैं।

PWD के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी की इंजीनियरिंग कर्मचारियों की छुट्टियां 30 सितंबर तक रद्द कर दी गई हैं। लोक निर्माण विभाग ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं या “अभूतपूर्व स्थिति” वाले इंजीनियरिंग कर्मचारियों को छोड़कर, पहले से ही छुट्टी पर चल रहे इंजीनियरिंग कर्मचारियों को वापस बुलाने का आदेश दिया हैं और छुट्टियों को रद्द करने के लिए कहा है।

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment