दिल्ली के नगर निगम कर्मियों के वेतन के लिए दिल्ली सरकार ने दिए 1051 करोड़ रुपये

दिल्ली में दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच नगर निगम कर्मचारियों के वेतन को लेकर लंबे समय से टकराव बना हुआ था। दोनों पक्ष इस मुद्दे पर अदालत की लड़ाई तक लड़ चुके थे। इस मामले को लेकर फिर भी कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका था।

नगर निगम कर्मियों को मिला 1051 करोड़ रुपये का फंड

दिल्ली के नगर निगम कर्मियों को वेतन देने के लिए दिल्ली सरकार ने 1051 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है और साथ ही आम आदमी पार्टी ने BJP पर कर्मचारियों का वेतन देने में अक्षम होने का आरोप भी लगाया है।

दिल्ली के कौन से नगर निगम में कितना दिया फंड

पूर्वी दिल्ली नगर निगम 366.9 करोड़ रुपये

उत्तरी दिल्ली नगर निगम – 432.8 करोड़ रुपये

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम 251.6 करोड़ रुपये

दिल्ली में शनिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार यह फंड कर्मचारियों की स्थिति को देखते हुए जारी कर रही है, जिससे सभी कर्मचारियों को इस आपातकाल में वेतन दिया जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इस फंड का इस्तेमाल केवल नगर निगम कर्मचारियों को वेतन देने में ही इस्तेमाल किया जायेगा। फंड के इस पैसों का कोई अन्य उपयोग नहीं होना चाहिए।

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment