दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, कल होगी झमाझम बारिश

दिल्ली में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार रविवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालाँकि, रविवार की सुबह चिपचिपाती गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है, उमस के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। दिल्ली में आज सुबह 27.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।

दिल्ली-NCR के इन इलाकों में होगी आज बारिश

अलीपुर

नरेला

गाजियाबाद

छपरौला

डिबाई

अलीगढ़

मौसम विभाग ने दिल्ली में 26 और 27 जुलाई को गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। IMD ने दिल्ली में 26 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट और 27 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से हवा चलेगी।

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment