दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दिल्ली में रविवार को कालकाजी इलाके में रात को बार में पार्टी चल रही थी। एसडीएम की टीम और कालकाजी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बार में छापेमारी की और देखा की काफी संख्या में पार्टी में लोग मौजूद थे। बार में चल रहे पार्टी में ना तो किसी ने मास्क पहना हुआ था और ना ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे।

दिल्ली में बार में पार्टी कर रहे लोगों के खिलाफ नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर कालकाजी थाना पुलिस ने 6 महिलाओं समेत 27 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें रेस्टोरेंट के 11 कर्मचारी और 10 लड़के शामिल हैं। कालकाजी इलाके में इस रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment