राजधानी में लू वाली गर्मी

दिल्ली में जहां लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है ,पर मॉनसून का कोई नामों निशान नहीं है अब शहर में लू भी चलने लगी है। मंगलवार को दिल्ली लू की चपेट में रही, दिनभर गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे। आज राजधानी में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया।

2 जुलाई से हल्की बारिश से तापमान में कमी की उम्मीद

इससे पहले 28 मार्च को राजधानी में लू चली थी। उस वक्त अधितकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा गया था। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी दिल्ली में लू चलने की संभावना है। हालांकि 2 जुलाई से हल्की बारिश से तापमान में कमी आने की उम्मीद है। अगले 5 दिनों तक मॉनसून के दिल्ली पहुंचने की कोई संभावना नहीं है।

दिल्ली में औसत तापमान से सात डिग्री अधिक

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, इस गर्मी के मौसम में दिल्ली में यह पहली लू है। लोधी रोड, रिज और पूसा क्षेत्रों में भीषण लू चली, जहां पारा औसत तापमान से सात डिग्री अधिक क्रमश: 42.6 डिग्री सेल्सियस, 43.4 डिग्री सेल्सियस और 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नजफगढ़ (44.4 डिग्री सेल्सियस), पीतमपुरा (44.3 डिग्री सेल्सियस) और मुंगेशपुर (44.3 डिग्री सेल्सियस) भी भीषण लू की चपेट में हैं।

Leave a comment