दिल्ली में होगी आज झमाझम बारिश

दिल्ली में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार गुरुवार को हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में 16 दिनों की देरी के बाद मॉनसून पहुँचा हैं। दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश होने की संभावना है। दिल्लीवासी को बारिश होने से तपती गर्मी से राहत मिलेगी।

17 जुलाई से 19 जुलाई के बीच भारी बारिश की हैं संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 17 जुलाई से 19 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है और अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में और गिरावट आने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार दिल्ली में भारी बारिश होने के कारण 17 जुलाई से तापमान में गिरावट की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को, 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। बुधवार को दिल्ली में 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया हैं।

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment