एक नजर पूरी खबर

  • गुरुवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू कर दी है।
  • बसों के संचालन को लेकर कई सारे नियमों को भी बनाया गया है। जिसके तहत ही बसों का संचालन हो सकेगा।
  • यह बस सेवाएं 11 सितंबर से राजस्थान और हरियाणा के लिए भी शुरू होने जा रही है।

कोरोना के कारण राज्य से बाहर जाने के लिए बसों का संचालन बन्द था जो कि अब धीरे धीरे खुलने लगा है। उत्तर प्रदेश में भी बसों का संचालन शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 6 महीने से सभी बस सेवाएं बंद हैं, जिसके चलते लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू कर दी है। इससे लोगों को उत्तर प्रदेश या दूसरे राज्‍यों में जाने में सुविधा होगी।

आपको बता दें कि बसों के संचालन को लेकर कई सारे नियमों को भी बनाया गया है। जिसके तहत ही बसों का संचालन हो सकेगा। आपको बता दें कि 10 सितंबर से उत्तर प्रदेश से दिल्ली के लिए बसों का संचालन शुरू हुआ है। साथ ही यह बस सेवाएं 11 सितंबर से राजस्थान और हरियाणा के लिए भी शुरू होने जा रही है।

Leave a comment