एक नजर पूरी खबर

  • पीड़िता का आरोप है कि, 6 घंटे में वह अपने पिता के साथ थाने में बैठी रही, लेकिन उसकी एफआईआर नहीं लिकी गई।
  • जिसके बाद लड़की ने ट्वीट पर दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय को टैग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई।
  • पुलिस ने केवल शिकायत सुनकर वहां से पीड़िता और उसके पिता को भेज दिया।

देश की राजधानी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक रेप का मामला सामने आया है। लेकिन जब पीड़िता अपनी शिकायत लेकर विकासपुरी पुलिस थाने पहुंची तो पुलिसवीलों ने मुकदमा दायर नहीं की। पीड़िता का आरोप है कि, 6 घंटे में वह अपने पिता के साथ थाने में बैठी रही, लेकिन उसकी एफआईआर नहीं लिकी गई। जिसके बाद लड़की ने ट्वीट पर दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय को टैग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई।

पीड़िता ने अपने ही किसी जानकार के ऊपर रेप का मुकदमा दर्ज करने की शिकायत दी थी। पीड़िता का आरोप है कि, वह पिता के साथ शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक थाने में बैठी रही। इसकी एफआईआर नहीं लिखी गई। पुलिस ने केवल शिकायत सुनकर वहां से उसे और उसके पिता को भेज दिया। दिल्ली पुलिस के अधिकारी का कहना है कि, पूरे मामले की जांच करते हैं। वहीं इस मामले में अब दिल्ली महिला आयोग ने भी संज्ञान ले लिया है।

Leave a comment