बुलंदशहर में घर से रोज़ की तरह दौड़ लगाने निकले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। पुलिस को जैसे है घटना के बारे में पता चला यो वे तुरंत ही घटनास्थल पे पहुँचे और शव को कब्ज़े में लेकर जाँच शुरू कर दी।

युवक के घर फ़िल्हाल दुःख का माहौल है लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका ज़ाहिर की है। पीड़ित का नाम अबरार है जिनकी उम्र 18 साल की है और गाँव अहमदगढ़ है। ये वारदात शुक्रवार की है जब अबरार घर से सुब्ह 4 बजे मॉर्निंग वॉक पे निकले थे।

 

 

 

सूचना मिलते ही घटनास्थल पे पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम जाँच के लिए पहुँची थी। पुलिस का कहना है कि स्यारली अहमदगढ़ रोड पे दूधी सिंह के ट्यूबवेल के पास लाश बरामद हुई और परिजनों में इस घटना को हत्या बताया। फ़िल्हाल, आलाधिकारियों का बस यहीं कहना है कि जांच-पड़ताल चल रही है और जांच के उपरांत जो भी तथ्य उजागर होंगे, उसके आधार पे उचित कार्यवाही की जाएगी।

Leave a comment