सिंघु बॉर्डर पहुंचे मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल

किसान पिछले कई दिनों से अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठे हैं। इस ठंड में उनका प्रदर्शन इस धरती के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दर्शा रहा है। इसी बीच आज सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सिंघु बॉर्डर पर किसानों के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे।

सेवक के रूप में आए हैं

वहाँ मुख्यमंत्री ने किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी मांग जायज है और हम किसानों के आंदोलन के साथ हैं। उन्होंने कहा कि वहाँ वह मुख्यमंत्री की हैसियत से नहीं बल्कि सेवक के रूप में आए हैं और पानी की थोड़ी बहत हो रही दिक्कत को जल्द ठीक करने का आश्वाशन दिया।

दवाब के बावजूद दिया किसानों का साथ, भारत बंद का समर्थन

उन्होंने बताया कि दवाब के बावजूद वो किसानों के साथ रहे और 9 स्टेडियम को जेल बनाने के पक्ष में कभी नहीं थे और न ही ऐसा होने दिया। केंद्र सरकार किसानों को जेल में डालना चाहती थी लेकिन स्टेडियम को जेल बनाने की मंजूरी न मिलने के कारण ऐसा मुमकिन न हो पाया। वो मानते हैं कि केंद्र सरकार को किसानों की बात मान लेनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो भारत बंद समर्थन करते हैं और इसे सफल बनाएंगे।

Leave a comment