एक महीने पहले ही लिया था मोबाइल, होने लगा गर्म

प्रहलादपुर निवासी भीम सिंह (45) ने अपने नजदीकी मोबाइल स्टोर से करीब एक माह पहले अपनी भतीजी की ऑनलाइन पढाई के लिए एक मोबाइल गिफ्ट किया था। लेकिन एक महीने के अंदर ही फ़ोन में खराबी आ गयी और वो गर्म होने लगा।

 

सर्विस सेंटर वालों ने नहीं मानी बात

परेशान होकर वो 6 नवंबर को सर्विस सेंटर गए और फ़ोन बदलने की मांग पर फ़ोन बदलने से साफ़ इंकार कर दिया गया। यहां तक की कंपनी को लेटर लिखने का कोई फायदा नहीं हुआ। एक बार फिर शुक्रवार को वो सर्विस सेंटर पहुंच फ़ोन बदलने का आग्रह किया जिसे फिर से ठुकरा दिया गया।

 

पीड़ित की हालत नाजुक

इतना सब होने के बाद भीम सिंह का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने सर्विस सेंटर के सामने ही आत्मदाह की धमकी देने के बाद आत्मदाह कर लिया। आनन फानन में पीसीआर की मदद से उन्हें आंबेडकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया और पुलिस को इस बात की जानकारी दी गयी। पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है और भीम सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave a comment