सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना श्रमिक तबके के लोगों को करना पड़ रहा

कोरोना महामारी से सारे लोग त्रस्त हैं, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना श्रमिक तबके के लोगों को करना पड़ रहा है। उनकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी मजदूर-परस्त नीतियों के तहत दिल्ली सरकार ने दिल्ली के अकुशल, अर्द्धकुशल और अन्य श्रमिकों का महंगाई भत्ता बढ़ाने और नए न्यूनतम वेतन की का आदेश जारी कर दिया है।

नई दरें 1 अक्टूबर 2020 से लागू होंगी

बताते चलें कि यह आदेश शुक्रवार को दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के द्वारा जारी किया गया जिसका लाभ लिपिक और सुपरवाइजर किस्म के कर्मचारियों को भी मिलेगा। नई दरें 1 अक्टूबर 2020 से लागू होंगी।

संशोधन हर साल अप्रैल और अक्टूबर में किया जाता है

बता दें कि श्रम विभाग द्वारा औसत अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या के समायोजन के बाद महंगाई भत्ता का निर्धारण किया जाता है। इसका संशोधन हर साल अप्रैल और अक्टूबर में किया जाता है। लेकिन इस साल कोरोना महामारी के कारण इसका संशोधन नहीं किया जा सका।

वर्तमान में श्रमिकों को इतना मिलता है प्रतिमाह

वर्तमान की बात करे तो अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी 14,842 रुपए प्रति माह, अर्ध-कुशल श्रमिकों के लिए 16,341 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 17,991 रुपए है। जिसे कोरोना जानिक आर्थिक परेशानियों के कारण बढ़ाने का आदेश दिया गया है।

Leave a comment