दिल्ली बैठा बुकी मेरठ में प्रतिदिन 50 लाख का सट्टा लगवा रहा था। हाईटेक तरीके से बुकी ने तैयार साफ्टवेयर में सभी सटटेबाजों के नंबर और उनके द्वारा लगाए गए सटटे की धनराशि को फीड किया हुआ था।

 

बुकी मैच शुरू होने से पहले भाव खोलता था और उसके बाद सब कुछ ही आनलाइन लग्जरी होटल के कमरे में होता था। पुलिस के छापे में पकड़े गए सटटेबाजों ने यह खुलासा किया है। बता दे कि पुलिस ने गत शनिवार को 10 लोगों को सटटेबाजी के आरोप में एक होटल के कमरे से गिरफ्तार किया था। इनमें सरकारी आफिस का बाबू सहित अन्य बिजनेस मैन भी शामिल थे। जो कि आईपीएल में सटटा लगा रहे थे।

 

 

मेरठ शहर में आइपीएल सट्टा बड़े पैमाने पर खेला जा रहा है। इसकी जानकारी जब एसएसपी को हुई तो उन्होंने एएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी। जो कि सटटेबाजों पर विशेष नजर रखेगी। टीम स्पेशल के एएसपी ने छापा मारकर तहसील के बाबू समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले टीपी नगर पुलिस ने भी ट्रांसपोर्ट नगर में आईपीएल सट्टा लगाते चार ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार किया था। पुलिस को अंदेशा है कि शहर में और भी स्‍थानों पर आइपीएल पर सट्टा लगाया जा रहा है।

 

 

सदर एएसपी की टीम ने शहर के स्टार प्लाजा में छापा मारकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में तहसील का बाबू इशांत भी शामिल है। इनके कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी बरामद की गई थी। चार आरोपी लालकुर्ती पुलिस ने और छह आरोपित सदर पुलिस ने गिरफ्तार किए थे। बताया जा रहा है कि स्टार प्लाजा के अंदर आईपीएल सट्टा खेल रहे थे पुलिस इनसे जुड़े हुए लोगों की भी तलाश कर रही है।

 

रोजाना करीब 50 लाख रुपये का सट्टा लगवा रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि मेरठ में ही सटोरिये कई जगहों पर इस काम को कर रहा है।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment