दिल्ली कोलकाता यात्रियों के लिए खुशखबरी

कोरोना के कारण हर ज़िंदगी मानों धम गई थी। विमानों पर भी रोक लगा दी गई थी। अब धीरे धीरे विमानों का संचालन शुरू कर दिया गया है। लम्बे समय तक यात्रियों की सुरक्षा हेतु वन्दे भारत योजना के तहत योजना का संचालन किया जा रहा था।
अब दिल्ली कोलकाता यात्रियों के लिए खुशखबरी आई है।

सिर्फ तीन दिन ही विमानों का संचालन किया जा रहा था

बताते चलें कि दिल्ली और कोलकाता के बीच हफ्ते में सिर्फ तीन दिन ही विमानों का संचालन किया जा रहा था। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस बाबत समाधान के लिए यात्रियों ने मदद की गुहार लगाई और यात्रा नियमित करने की गुजारिश की।

Delhi-Kolkata Flight हुई नियमित

1 सितम्बर से हफ्ते में सिर्फ 3 दिन यात्रा की अनुमति दी गई थी। जिसे बढ़ाने की माँग लगातार आ रही थी। अब यात्रियों को राहत देते हुए Delhi-Kolkata Flight की सीधी उड़ानें नियमित कर दी गई है।

Leave a comment