दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की पाँचों सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। नतीजों में जहाँ आप को चार और कांग्रेस को एक सीट हाथ लगी है। वहीं तीनों नगर निगमों में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी खाता भी नहीं खोल सकी। आप की ओर से बाहरी दिल्ली की शालीमार बाग सीट पर सुनीता मिश्रा, कल्याणपुरी वार्ड से आप के धीरेंद्र कुमार, रोहणी सीट पर आप के राम चंद्र और त्रिलोकपुरी सीट पर आप के विजय कुमार ने बाजी मारी है।

इसके अलावा चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी जुबैर ने जीत हासिल की है। बता दें कि चौहान बांगर सीट पर स्थानिय मुद्दे नदारद रहे। इस सीट पर दिल्ली दंगे व तब्लीगी जमाती मुद्दा केंद्र में रखकर प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। जिसपर कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी जुबैर ने शुरु से ही बढ़त हासिल की थी।  तो वहीं इसी सीट पर आप के प्रत्याशी मतों की गिनती तक पांच हजार सीटों से पीछे चल रहे थे।

दिल्ली उपचुनावों में सबसे बड़ा झटका बीजेपी को लगा है। गौरतलब है कि तीनों नगर निगम पर काबिज सत्ततासीन बीजेपी के हाथ एक भी सीट नहीं लगी है। जबकि शालीमार बाग से 2017 में बीजेपी के पार्षद ने जीत हासिल की थी। 28 फरवरी को नगर निगम की इन पाँचों सीटों पर उपचुनाव हुए थे। जिसके परिणाम आज घोषित हुए हैं। यह चुनाव परिणाम 2022 के निगम चुनाव की दिशा भी तय करेगा।

Leave a comment