https://www.youtube.com/channel/UCknFUJ7iwe084a6a6jlLD8g?sub_confirmation=1 

एक नजर पूरी खबर

  • रेलवे पूर्वोत्तर भारत में विश्व का सबसे ऊंचा रेल पुल बना रही है। इस पुल की ऊंचाई करीब 141 मीटर होगी।
  • इस पुल के ऊपर रेलवे करीब 280 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है।

रेलवे हर रोज जनता के लिए कुछ न कुछ नया पेश कर रही है। रेलवे पूर्वोत्तर भारत में विश्व का सबसे ऊंचा रेल पुल बना रही है। जिससे नॉर्थ ईस्ट की शान बढ़ेगी। इस पुल की ऊंचाई करीब 141 मीटर होगी। वर्तमान में यूरोप में 139 मीटर ऊंचा रेलवे पुल है जिसके नाम विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल का खिताब है। लेकिन, इस पुल के बन जाने के बाद यह खिताब उससे छिन जाएगा। इस पुल के ऊपर रेलवे करीब 280 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है।

पूर्वोत्तर भारत की बात की जाए तो वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश, असम और त्रिपुरा ही रेलमार्ग से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, सिक्किम और नागालैंड में रेलवे का विस्तार बहुत ज्यादा नहीं है। इन पांच राज्यों की राजधानियों को रेलवे से जोड़ने के लिए जिरीबाम-तुपुल-इंफाल के बीच नई लाइन बिछाई जा रही है। इसी लाइन पर मणिपुर में 141 मीटर ऊंचा पुल बनाया जा रहा है। इस पुल की लंबाई 703 मीटर है। बता दें, जिरीबाम-तुपुल-इंफाल रूट पर 45 सुरंग बनाई जाएंगी। उम्मीद की जा रही है कि इसके निर्माण का काम 2022 तक पूरा हो जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक विडियो ट्वीट कर बताया है कि यहां निर्माण काम काफी तेजी से चल रहा है. जल्द ही इसके पूरा होने की उम्मीद है।

Leave a comment