घरेलू बजट एयरलाइंस गोएयर ने 5 सितंबर से विभिन्न भारतीय शहरों के लिए 100 से अधिक अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की है।

  • नए मार्गों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लेह और जम्मू, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे, रांची, श्रीनगर और वाराणसी से उड़ानें शामिल हैं।

5 सितंबर से शुरू होने वाली नई सेवाओं में मुंबई-दिल्ली की दो दैनिक उड़ानें शामिल हैं।

  • मुंबई-अहमदाबाद, मुंबई-चेन्नई, मुंबई-नागपुर, मुंबई-जयपुर, मुंबई-पटना, मुंबई-रांची और मुंबई-वाराणसी से एक-एक उड़ान, मुंबई से लखनऊ के लिए चार उड़ानें शामिल है।
  • अहमदाबाद, दिल्ली, पटना और श्रीनगर से मुंबई के लिए दो नई उड़ानें भी हैं।

दिल्ली-गुवाहाटी, दिल्ली-हैदराबाद, दिल्ली-लेह और जम्मू, दिल्ली-लखनऊ, दिल्ली-पुणे और दिल्ली-वाराणसी के बीच एक दैनिक उड़ान शामिल है। गोएयर एक गुवाहाटी-दिल्ली उड़ान भी संचालित करेगा और दो श्रीनगर-चंडीगढ़ उड़ानें, तीन श्रीनगर-दिल्ली उड़ानें शामिल करेगा। श्रीनगर-जम्मू, श्रीनगर-चंडीगढ़ के बीच उड़ान, लेह-दिल्ली, जम्मू-दिल्ली और जम्मू-श्रीनगर के लिए भी उड़ानें शामिल होंगी। बेंगलुरु-कोलकाता से चार उड़ानें भी जोड़ी गई हैं और बेंगलुरु-अहमदाबाद, बेंगलुरु-चेन्नई, बेंगलुरु-लखनऊ, बेंगलुरु-पटना, बेंगलुरु-पुणे और बेंगलुरु-रांची से एक-एक उड़ान शामिल किया गया है। इसके अलावे भी कई और रूटों पर भी उड़ानें शुरू की गई है।

एक नजर पूरी खबर

  • घरेलू बजट एयरलाइंस गोएयर ने 5 सितंबर से विभिन्न भारतीय शहरों के लिए 100 से अधिक अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की है।
  • 5 सितंबर से शुरू होने वाली नई सेवाओं में मुंबई-दिल्ली की दो दैनिक उड़ानें शामिल हैं।
  • दिल्ली-गुवाहाटी, दिल्ली-हैदराबाद, दिल्ली-लेह और जम्मू, दिल्ली-लखनऊ, दिल्ली-पुणे और दिल्ली-वाराणसी के बीच एक दैनिक उड़ान शामिल है।

 

Leave a comment