एक नजर पूरी खबर

  • शुक्रवार देर रात जेईई मेन्स का रिजल्ट घोषित कर दिया गया था। इसमें 24 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया।
  • 100 पर्सेंटाइल स्कोर सबसे अधिक तेलंगाना में हैं। वहां 8 बच्चों ने पूरे अंक हासिल किए हैं। उसके बाद दिल्ली का स्थान है जहां 5 बच्चों ने पूर्णांक हासिल किए हैं।
  • ये हैं 100 परसेंटाइल लाने वाले दिल्ली के छात्रों के नाम

शुक्रवार देर रात जेईई मेन्स का रिजल्ट घोषित कर दिया गया था। इसमें 24 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया। 100  पर्सेंटाइल स्कोर सबसे अधिक तेलंगाना में हैं। वहां 8 बच्चों ने पूरे अंक हासिल किए हैं। उसके बाद दिल्ली का स्थान है जहां 5 बच्चों ने पूर्णांक हासिल किए हैं। राजस्थान के 4 बच्चों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है।

शुक्रवार को जेईई मेन्स के नतीजे जारी कर दिए गए। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन के नतीजों की घोषणा कर दी है। परिणाम के मुताबिक 24 बच्चों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। बता दें कि ये इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा कोरोना महामारी को देखते हुए दो बार स्थगित की गई थी।

सूत्रों के मुताबिक 100 परसेंटाइल स्कोर सबसे अधिक तेलंगाना में हैं। वहां 8 बच्चों ने पूरे अंक हासिल किए हैं। उसके बाद दिल्ली का स्थान है जहां 5 बच्चों ने पूर्णांक हासिल किए हैं। राजस्थान के 4 बच्चों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 3, हरियाणा में दो और गुजरात, महाराष्ट्र में एक-एक बच्चे ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है।

ये हैं 100 परसेंटाइल लाने वाले दिल्ली के छात्रों के नाम

निशांत अग्रवाल- दिल्ली

गुरकीरत सिंह- दिल्ली

तुशार सेठी- दिल्ली

चिराग फालोर- दिल्ली

लक्ष गुप्ता- दिल्ली

इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)- मेन्स का आयोजन कोरोना महामारी के मद्देनजर कड़े सावधानियों और सोशल डिस्टेंसिंग के उपायों के बीच 1 से 6 सितंबर तक किया गया था। देश भर के परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के अलग प्रवेश और निकास, गेट पर सैनिटाइटर, मास्क का वितरण और उम्मीदवारों के बीच दूरी बनाए रखने के साथ कतार लगवाई गई थी।

Leave a comment