लगातार ठंड बढ़ रही है

दिल्ली और आस पास के इलाकों में लगातार ठंड बढ़ रही है। हर तरफ कोहरा छाने की शुरुवात हो चुकी है। लगातार दो दिनों से कोहरा छाया रहा। सुबह में तो दृश्यता न के बराबर होती है। जिससे यातायात और मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि दोपहर में मौसम साफ़ हो जाता है।

हो सकती है हल्की बारिश

बताते चलें कि राजधानी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था वहीं अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया था। मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के हवाले से कहा गया कि हवा की गति धीमी और नमी का स्तर अधिकतम होने की वजह से कोहरा बढ़ जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि 11 दिसंबर को हलकी बारिश हो सकती है।

Leave a comment