घरेलू एलपीजी सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है। नॉन-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बुधवार यानी 6 अक्टूबर को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले एक अक्टूबर को केवल 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे। दिल्ली- मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये से अब 899.50 रुपये हो गई है। पटना में अब एलपीजी सिलेंडर के लिए 1000 में से केवल 2 रुपये कम चुकाने पड़ेंगे।

 

कोलकाता में 926 और चेन्नई में अब 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 915.50 रुपये में मिलेगा।  कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि इस बार एलपीजी सिलेंडर का दाम 1000 रुपये के पार चला जाएगा।

नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट

महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
अक्टूबर 6, 2021 899.5 926 899.5 915.5
अक्टूबर 1, 2021 884.5 911 884.5 900.5
सितंबर 1, 2021 884.5 911 884.5 900.5
अगस्त, 18, 2021 859.5 886 859.5 875
अगस्त, 1, 2021 834.5 861 834.5 850
जुलाई 1, 2021 834.5 861 834.5 850
जून 1, 2021 809 835.5 809 825
मई 1, 2021 809 835.5 809 825
अप्रैल 1, 2021 809 835.5 809 825
मार्च 1 , 2021 819 845.5 819 835
फरवरी 25 , 2021 794 820.5 794 810
फरवरी 15 , 2021 769 795.5 769 785
फरवरी 4 , 2021 719 745.5 719 735
जनवरी 1 , 2021 694 720.5 694 710
दिसंबर 15 , 2020 694 720.5 694 710
दिसंबर 02 , 2020 644 670.5 644 660
नवंबर 01 , 2020 594 620.5 594 610
अक्टूबर 01 , 2020 594 620.5 594 610
अगस्त 01, 2014 920 964.5 947 922
जनवरी 1, 2014 1241 1270 1264.5 1234

स्रोत: IOC

बता दें एक अक्टूबर को कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। वहीं,एक सितंबर को 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया था।पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 305.50 रुपये बढ़ चुकी है, जबकि अब सब्सिडी भी नहीं आ रही है।

 

बता दें जुलाई और अगस्त में दाम बढ़े थे। मई व जून में घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की थी। दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment