ग़ाज़ियाबाद-नॉएडा में भी lockdown का आदेश

शुक्रवार को जारी ताजा आदेश के मुताबिक, यूपी में सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को लॉकडाउन होगा। इस दौरान रविवार को दिनभर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार दफ़्तर बंद रहेंगे। इस दिन व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। लॉकडाउन एक आपात व्यवस्था है जो महामारी या किसी प्राकृतिक आपदा के समय किसी क्षेत्र में लागू की जाती है।यूपी सरकार की ओर से रविवार के दिन लोगों को घरों में रहने को कहा गया है।

 

क्या रहेगा बंद ?

सामान्य तौर पर जरूरी चीजों की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी।
> राशन, मेडिकल से जुड़ी चीजें, बैंक, दूध-मीट आदि की दुकान चलती रहेगी।
> गैर जरूरी गतिविधियों को रोक रहेगी।

> यातायात के सार्वजनिक साधन बंद रहेंगे। निजि वाहन से आवागमन पर लोगों को वजह बतानी होगी।
> नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लॉकडाउन किया गया है तो रविवार को पूरे दिन आपको अपने घर में रहना चाहिए।

 

> आप अपने घर से तभी निकलें, जब बहुत जरूरी काम हो।
> सामान्य कामकाज की इजाजत नहीं है।

> आवश्यक सेवा के दायरे में नहीं आने वाली किसी कंपनी के खुला रहने पर सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।

Leave a comment