UP में निकला आंगनवाड़ी भर्ती के लिए 53000 से अधिक वैकेंसी 

उत्तर प्रदेश में बाल विकास सेवा परीक्षा पुष्टाहार विभाग ने कुशीनगर जिले में आंगनवाड़ी भर्ती 2021 की अंतिम तिथि 6 जून, 2021 तक बढ़ा दी है। UP आंगनवाड़ी भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपी सरकार ने आंगनवाड़ी भर्ती के लिए 53000 से अधिक वैकेंसी निकली हैं।

UP आंगनवाड़ी भर्ती 2021 के लिए इन पदों की जायेगी भर्ती

आंगनवाड़ी वर्कर

मिनी आंगवाड़ी वर्कर

आंगनवाड़ी हेल्पर

45 दिन में आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के हैं निर्देश

उत्तर प्रदेश में करीब 10 साल बाद UP आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया हो रही है। UP सरकार ने इसलिए हायरिंग की पूरी प्रक्रिया को 45 दिन में पूरा करने का निर्देश दिया हैं। और कहा की इसे ज्यादा समय नहीं दिया जायेगा।

UP आंगनवाड़ी भर्ती के लिए इन जिलों में निकली  53000 से अधिक वैकेंसी 

आगरा

अंबेडकर नगर

अमेठी

फैजाबाद

फिरोजाबाद

हाथरस

मऊ

सहारनपुर

कौन कर सकता आंगनवाड़ी भर्ती 2021 के लिए apply 

UP आंगनवाड़ी भर्ती 2021 के लिए केवल महिलाएं ही  आवेदन कर सकती है। 5वीं पास महिलाएं केवल आंगनवाड़ी हेल्पर के पद पर ही आवेदन कर सकती हैं। 12वीं पास महिलाएं आंगनवाड़ी वर्कर और मिनी आंगनवाड़ी वर्कर पद के लिए आवेदन कर सकती हैं। जो महिलाएं किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय से ग्रेजुएट हैं वो सीडीपीओ, डीपीओ और आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन कर सकती हैं।

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment