वैक्सीनेशन ड्राइव पर सोमवार को लगा ब्रेक

बारिश ने वैक्सीनेशन ड्राइव पर सोमवार को ब्रेक लगा दिया है। 432 सरकारी और प्राइवेट सेंटरों पर महज 26 हजार के करीब लोगों ने वैक्सीन ली। एक जिले में वैक्सीन लेने वालों की संख्या 500 को भी पार नहीं कर सकी तो अन्य दो जिलों में भी यह 1000 से कम रही।

घरों के बाहर जलभराव की वजह से बंद

राजधानी में सोमवार को कुल 432 सेंटरों पर वैक्सीनेशन हुआ। इनमें से 317 सरकारी और अन्य 115 प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन सेंटर चल रहे हैं। लेकिन वैक्सीन लेने वालों की संख्या इसके बावजूद महज 25,963 ही रही। इसकी वजह से कई जगहों पर लोग अपने घरों के बाहर जलभराव की वजह से नहीं निकल पाए।

सोमवार को सबसे कम वैक्सीन नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में लगी

सोमवार को सबसे कम वैक्सीन नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में लगी। यहां महज 469 लोगों ने डोज ली। शाहदरा में 910, नॉर्थ दिल्ली में 829 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। सबसे अधिक डोज साउथ ईस्ट दिल्ली में 4100 दी गई। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में 3457, साउथ दिल्ली में 3192, साउथ वेस्ट दिल्ली में 2332, वेस्ट दिल्ली में 3692, सेंट्रल दिल्ली में 2203, नई दिल्ली में 2871 और ईस्ट दिल्ली में 1908 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। राजधानी में अब तक 22 लाख 25 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।

Leave a comment