दिल्ली में घर बनाने वालों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली नगर निगम द्वारा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत अब महज एक महीने में ही घरों के नक्शे पास किये जा रहे हैं। नगर निगम द्वारा जारी एक सर्वे के मुताबिक लगभग 82 फीसदी लोगों के नक्शे निगमों के बिना हस्तक्षेप के पास हो रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह नक्शे को ऑनलाइन  ही भेजा जा रहा है। जिसके लिए निगम के चक्कर लोगों को नहीं काटने पड़ रहे हैं। वहीं भ्रष्टाचार की समस्या पर भी कई हद तक रोक लग गयी है।

आपको बता दें की वर्ष 2016 में दिल्ली नगर निगम ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत घर के नक्शों को आँनलाइन स्वीकृति देने की शुरूआत की थी। जिसके बाद से निगम ने 82% नक्शों को बिना हस्तक्षेप स्वीकारा है।

इस ऑनलाइन व्यवस्था से दिल्ली के तीनों नगर निगमों में भवन के सरल निर्माण के तहत 105 से 500 वर्ग मीटर तक के रिहायशी इलाकों में नक्शे पास करने को लेकर स्वीकृति दी गई थी। निगम के अनुसार 2019-20 में 2501 नक्शों में 80.45 फीसदी और 2020-2021 में 4632 में 82.36 फीसदी नक्शे पास हो चुके हैं।

Leave a comment