अपने बच्चे का एडमिशन आसानी से कराएं

बच्चों का नर्सरी में एडमिशन के लिए बहुत सारे अभिभावक परेशान रहते हैं। आज आपको सारी जानकारी दी जाएगी ताकि आप आसानी से अपने बच्चे का एडमिशन करा पाएं।

बर्थ सर्टिफिकेट है जरुरी

बता दें कि सबसे पहले आपको (edudel.nic.com) की वेबसाइट पर जाकर सभी स्कूलों की एडमिशन क्राइटेरिया को देख सकते हैं। यह शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट है। अलग अलग स्कूल भी अपनी अपनी वेबसाइट पर एडमिशन से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करते हैं। एडमिशन के लिए बर्थ सर्टिफिकेट और एड्रेस प्रूफ का होना जरुरी होता है। इसीलिए जल्द से जल्द सर्टिफिकेट बनवा लेना जरुरी है।

Leave a comment