दिल्ली के मथुरा रोड पर आली गाँव के पैदल यात्री दुपहिया वाहनों से परेशान हैं। दुपहिया वाहन चालक नियमों  यातायात धज्जियाँ उड़ाकर पैदल यात्रियों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। दुपहिया चालक हाइवे पर बने फुट ओवरब्रिज में गाड़ियाँ चढ़ा रहे हैं। इनसे बचने के लिए यात्रियों को रोड के किनारे लगे डिवाइडर पर चढ़ना पड़ रहा है।

आम लोगों के अनुसार इस बात को लेकर कई बार पुलिस से शिकायत की गई मगर फिर भी इस समस्या का कोई हल नहीं निकला है। ऐसे में सड़क पार करने से जान का खतरा बना रहता है। वहीं पुलिस की माने तो उन्होंने कई बार दुपहिया वाहन चालको को इस बात के लिए चेताया गया है। मगर पुलिसकर्मियों के टोकने के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं।

बता दें कि राजधानी दिल्ली में आम जनों को सड़क करने के लिए सरकार द्वारा बहुत से फुट ओवर ब्रिज बनाए हैं। मगर उसके बाद भी लोग पैदल सड़क पार करने को मजबूर हैं।

Leave a comment