रेलवे की नई सुविधा जाने 

अगर आप यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो रेलवे के द्वारा कुछ ऐसी सुविधाएं हैं जिनके बारे में आपको जानना जरूरी है। श्री जगन्नाथ धाम स्थित मंदिरों के दर्शन के लिए इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी है। आइए जानते हैं कि इस पैकेज के दौरान आपको कहां कहां भ्रमण करने की अनुमति होगी।

यात्रियों को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उड़ीसा राज्यों प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में ले जाया जाएगा

बताते चलें कि इस पैकेज के तहत यात्रियों को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उड़ीसा राज्यों प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में ले जाया जाएगा। रेलवे भारत गौरव पर्यटन ट्रेन आपको इन स्थानों के लिए सेवा देगा। इस ट्रेन से आप काशी, बैजनाथ धाम, जगन्नाथ पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क और गया सहित कई स्थानों पर आप यात्रा के लिए जायेंगे।

इन स्थानों के यात्री भी कर पाएंगे यात्रा

गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और लखनऊ स्टेशन के यात्री भी आराम से इस ट्रेन में सवार हो पाएंगे। दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 8 नवंबर को यह ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से बैजनाथ धाम फिर जगन्नाथ पुरी, अंत में ट्रेन गया जाएगी जहां विष्णुपद मंदिर में ले जाया जाएगा। गया से यह ट्रेन वापस दिल्ली आ जायेगी।

यात्रियों के आराम और खाने का भी उत्तम ख्याल रखा जायेगा

इस दौरान यात्रियों के खाने पीने और उनके आराम का भी पूरा ख्याल रखा जायेगा। इस 8 दिन की यात्रा के दौरान यात्रियों को शुद्ध शाकाहारी भोजन उन्हें अपने बर्थ पर ही मिल जाएगा।

आइए जानते हैं कि इस यात्रा के लिए आपको कितना शुल्क देना होगा?

इस यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 28560 रुपए खर्च करने होंगे। राहत की बात यह है कि आपको 3, 6, 9, 12, 18 व 24 महीनों की किश्तों में पेमेंट की सुविधा दी गई है। आप आराम से पैसे जमा कर सकते हैं।

Leave a comment