प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सोमवार सुबह पुलिस बल के साथ गुरुग्राम स्थित सहारा मॉल को सील कर दिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यह आरोप लगाया है कि, 2018 में सहारा मॉल से सीवर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के  सैंपल लिए गए थे, जो फेल मिले थे।

 

उसके बाद मॉल प्रबंधन की ओर से यह कहा गया था कि, कुछ महीने में हम इसे ठीक करलेंगे। इसके साथ ही 250 लाख रुपये फीस भी जमा कराी गई थी। इसके बावजूद सहारा मॉल प्रबंधन की ओर से कोई सुधार नहीं किया गया था। इन सबके बाद फरवरी 2020 में पिर से सैंपल लिए गए और वह भी फेल पाए गए।  मॉल को सील करने के बाद किसी को भी मॉल के अंदर जान की इजाजत नहीं दी जा रही है।

विभाग की टीम सहारा मॉल के अंदर मौजूद है। साथ ही मॉल के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही कई बार नोटिस देने और जांच में नमूने फेल होने पर यह कार्यवाई की गई है।

 

एक नजर पूरी खबर

  • प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ट्रीट किए पाने को सीधे सीवरेज में डालने पर सहारा मॉल के खिलाफ बड़ी कार्यवाई की है।
  • विभाग की टीम सहारा मॉल के अंदर मौजूद है। साथ ही मॉल के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a comment