महेंद्र सिंह धोनी ने विराट का कैरियर खत्म होने से इस तरह बचाया

Dhoni and virat
Dhoni and virat

फेमस क्रिकेटर विराट कोहली ने हाल ही मैं महेंद्र सिंह धोनी को लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए धोनी के प्रति उन्होंने अपने प्रेम को स्पष्ट रूप से दिखाया। विराट कोहली का मानना है कि आज वह जिस मुकाम पर खड़े हैं कहीं ना कहीं महेंद्र सिंह धोनी ने उनका कैरियर बनाने में काफी मदद की है। महेंद्र सिंह धोनी जो कि भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान रह चुके हैं जिन्हें पूरे विश्व में अपने दिमाग और विकेट कीपिंग स्किल्स के लिए जाना जाता है। धोनी ने जब ओडीआई और टी20 की कप्तानी छोड़ी थी दब कप्तान के रूप में उन्होंने विराट कोहली का नाम सिलेक्टर्स के सामने रखा था। विराट कोहली का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी यदि सिलेक्टर्स के सामने उनका नाम नहीं रखते तो वह आज इतनी ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाते।

विराट को ड्रॉप होने से बचाते थे धोनी

विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत काफी खराब प्रदर्शन के साथ की थी लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें रोक होने से बचाते हुए आगे की टीम में सिलेक्ट किया । शुरुआत में काफी टी20 ओडीआई सीरीज में विराट कोहली का बल्ला नहीं चला था लेकिन महेंद्र सिंह धोनी लगातार उन्हें ऊपर बेचते हुए टीम सिलेक्टर्स के ऊपर उनके प्रति बढ़िया छवि बनाते थे। विराट कोहली का मानना है कि जब भी उनके टीम से ड्रॉप होने की बातें चलती थी तब धोनी उन पर भरोसा दिखाते हुए टीम में सिलेक्ट करते थे।

कप्तानी में रखा था विराट कोहली का नाम

महेंद्र सिंह धोनी अच्छे क्रिकेटर होने के साथ-साथ अपने स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं जहां उन्होंने कई बाहर खराब फॉर्म से जूझ रहे खिलाड़ियों को मैदान में वापसी करवाई है। महेंद्र सिंह धोनी ने जब टी20 और ओडीआई की कप्तानी से रिटायरमेंट लिया था तब उन्होंने सिलेक्टर्स के सामने कप्तान के रूप में विराट कोहली का नाम दिया था जिसके चलते बाद में विराट कोहली को टी-20 और वनडे का कप्तान बनाया गया । कप्तान बनने के बाद विराट कोहली ने भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए विश्व में अपना नाम बनाया।

महेंद्र सिंह धोनी से भी प्रसिद्ध है विराट कोहली

पुराने दौर में विराट कोहली का साथ देने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज कहीं ना कहीं विराट कोहली से फैंस की लिस्ट में पीछे रह गए हैं। जहां विराट कोहली वैश्विक स्तर पर अनगिनत फैंस बना रहे हैं वहीं महेंद्र सिंह धोनी केवल भारत में अपने बेहतरीन फॉलोअर्स के लिए जाने जाते हैं। विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स करने वाले क्रिकेटर हैं जो विज्ञापन द्वारा हर वर्ष विश्व के बड़े बड़े बिजनेसमैन को नेटवर्थ में पीछे छोड़ देते हैं।

मध्य प्रदेश से पेशेवर लेख लेखक, खबरो का भंडार लेते हुए सटीक रीसर्च के साथ हाजिर.

Leave a comment