दिल्ली में एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से कल मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते आज रात्रि 3 बजे से कल सुबह 11 बजे तक नई दिल्ली व दक्षिण दिल्ली के मार्ग बाधित रहेंगे। इस मैराथन दौड़ को तीन श्रेणियों में बाँटा गया है। पहली श्रेणी में 42 किमी की फुल मैराथन दौड़ होगी तो वहीं, दूसरी व तीसरी श्रेणी में 21 किमी की हाॅफ मैराथन दौड़ और 10 किमी की दौड़ शामिल है।

दिल्ली ट्रेफिक पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मैराथन कल सुबह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी। मैराथन में भाग लेने के लिए सुबह 3 बजे जवाहर नेहरू स्टेडियम पहुंचना होगा। आम लोग गेट नंबर 13 व 8 से प्रवेश करके मैराथन में भाग ले सकते हैं। वहीं वीआपी और मीडिया के लोग गेट नंबर-5 से प्रवेश पा सकते हैं।

दिल्ली ट्रेफिक पुलिस ने इस मैराथन दौड़ के चलते कई मार्गों को बंद किया है। जिसमें शामिल है भीष्म पितामह मार्ग, मथुरा रोड, लोदी रोड, एमबी मार्ग पर मथुरा रोड, जनपथ रोड, सी हैक्सागाॅन इंडिया गेट से शेरशारा रोड, राजपथ, शाहजहाँ रोड, जनपथ, पंडारा रोड, मानसिंह रोड, अकबर रोड, पुराना किला, शेरशाह रोड, डा० राजेंद्र प्रसाद रोड और सीजिओ कांप्लेक्स रोड आदि। अगर आप कल यात्रा करने की सोच रहे हैं तो सुबह 11 बजे तक इन मार्गों पर जाने बचें। वहीं आपतकालीन सेवाओं के लिए मार्ग खुला रहेगा।

Leave a comment