100 से अधिक चैन लूटने की वारदात को दिया अंजाम

नोएडा पुलिस ने चेन लूटने वाले दो अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस को मुठभेड़ करनी पड़ी। जिसके बाद दोनों के पैर में गोली लग गई। उन्होंने 100 से अधिक चैन लूटने की वारदात को अंजाम दिया है। जाँच में पता चला है कि उन्होंने नोएडा, तेलंगाना समेत कई राज्यों में हाई स्पीड बाइक से चैन लूटने की वारदात को अंजाम दिया है।

सुनार पिता-पुत्र के इशारे पर देते थे लूट को अंजाम

बताते चले कि वो पिस्टल की नोक पर लोगों को लूटा करते थे। आरोपियों की बात करे तो एक आरोपी सोरखा निवासी मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित है और दूसरा सिरसा ग्रेटर नोएडा निवासी अनिल उर्फ अन्नू है। दोनों आरोपी सुनार पिता-पुत्र के इशारे पर लूट को अंजाम देते थे और लूट का माल भी वो इन्हे ही देकर बदले में पैसे लेते थे। दोनों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। दोनों की पहचान पहचान औरंगाबाद, बुलंदशहर निवासी सुनार वेद प्रकाश और कैलाश है।

आरोपियों के पैर में लगी गोली

बताते चले कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने भागने के साथ साथ टीम पर हमला भी कर दिया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा की गई जवाबी कार्यवाई में उनके पैरों में गोली लग गई।

Leave a comment