यमुना ने क्रॉस किया डेंजर लेवल

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार यमुना नदी का जलस्तर ख़तरे के निशान को पार कर 205.33 मीटर पर पहुँच चुका है , दिल्ली में यमुना ने डेंजर लेवल को भी क्रॉस कर लिया है आज सुबह 11 बजे रेकॉर्ड हुआ 205.34 मीटर वाटर लेवल, जबकि डेंजर लेवल 205.33 मीटर.
वॉर्निंग लेवल 204.50 मीटर. हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी पहुंचा दिल्ली. पहाड़ों में हो रही बारिश से जल स्तर काफी बढ़ गया है ।
https://twitter.com/AHindinews/status/1420993227734147074?s=2

दिल्ली पर भी दिखाई दिया असर

इसका असर दिल्ली पर भी दिखाई देने लगा है। हरियाणा के हथिनीकुंड से भारी मात्रा में छोड़े गए पानी के चलते यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोहे का पुल बंद कर दिया गया है। फिलहाल दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.17 मीटर पर है जो चेतावनी स्तर (204.50 मीटर) को पार कर चुका है।

Leave a comment