जिले के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह से पानी की आपूर्ति बाधित है। विकास मार्ग पर पानी की पाइल-लाइन बदलने का कार्य चल रहा है। जल बोर्ड ने 24 घंटे तक आपूर्ति बाधित होने की बात कही थी, लेकिन 36 घंटे बाद भी इलाकों में पानी नहीं पहुंचा।

 

इन इलाकों में बाधित रहेगी पानी

जल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि विकास मार्ग पर पाइप लाइन बदलने का काम चल रहा है। तय समय में यह पूरा नहीं हो पाया। लेकिन रात में इसे पूरा कर लिया जाएगा। रविवार सुबह पानी की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। मरम्मत कार्य की वजह से पूर्वी जिले के शकरपुर, गणेश नगर, स्कूल ब्लाक, पांडव नगर, दक्षिणी गणेश नगर, मंडावली, गणेश नगर कांप्लेक्स, समसपुर व मयूर विहार फेज – 1, 2 व 3 और त्रिलोकपुरी में पानी की आपूर्ति बाधित है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई इलाकों में टैंकर भेजा गया है लेकिन इससे लोगों की जरूरतें पूरी नहीं हो पाई।

इन इलाकों में पानी की किल्लत से लोगों को परेशानी हो रही है।

 

  • मयूर विहार फेज – 1, 2 व 3
  • लक्ष्मी नगर
  • मंगल बाजार
  • गणेश नगर
  • स्कूल ब्लॉक
  • पांडव नगर
  • दक्षिणी गणेश नगर
  • शकरपुर
  • मंडावली
  • गणेश नगर कांप्लेक्स
  • समसपुर
  • त्रिलोकपुरी

बता दें कि इससे पहले 8 मार्च से 9 मार्च तक रविंदर रंग शाला, CRPC कॉम्प्लेक्स, पुलिस वायरलेस, ओल्ड राजिंदर नगर, सर गंगा राम अस्पताल, WEA क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।  इसके अलावा,  बवाना, सुल्तानपुर डबास, पूठ खुर्द, बरवाला, माजरा डबास, चांदपुर, वार्ड 35 कंझावला के तहत क्षेत्र, वार्ड 36 रानी खेरा और आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित थी।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment