पूरी खबर एक नजर,

  • प्रेमी के साथ रहने वाली महिला की मृत्यु
  • घरवालों ने लगाया प्रेमी पर आरोप
  • रसोई घर में मिला शव

महिला की दर्दनाक मृत्यु

दिल्ली में शादीशुदा रिश्ता सफल न होने के बाद बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ रहने वाली दुर्गा रानी नामक युवती ने सोचा भी नही होगा कि उसकी इतनी दर्दनाक मृत्यु होगी। मृतका के पिता जय प्रकाश ने बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी साल 2006 में दिल्ली के संगम विहार निवासी काली चरण से की थी। इनके तीन बच्चे हैं।

प्रीतम के साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दिया था

लेकिन करीब डेढ़ साल पहले दुर्गा रानी अपने पति काली चरण को छोड़कर प्रीतम के साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दिया था। प्रीतम मूलरूप से मथुरा के निवासी हैं। दोनों एक अस्पताल में पेशेंट अटेंडेंट का काम करते थे। इसके बाद दुर्गा के पिता ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था लेकिन बच्चों से बात करते थे।

एसजीएम नगर में दुर्गा का शव रसोई घर में मिला था

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को फरीदाबाद के एसजीएम नगर में दुर्गा का शव रसोई घर में मिला और उसके गले में तौलिया बंधा था। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम कराया है और परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के परिजनों ने प्रीतम पर मृत्यु के लिए उकसाने का आरोप है। मृतका के पिता ने बताया है कि नातिन फोन पर बताती थी कि प्रीतम दुर्गा रानी के साथ मारपीट करता था। प्रीतम को गिरफ्तार कर जांच जारी है।

 

Leave a comment