दिल्ली में कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध के कारण सोमवार को दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सीमाओं को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। गाजीपुर बॉर्डर को UP से दिल्ली आने वालों के लिए बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियो को UP से दिल्ली जाने के लिए DND, लोनी DND, आनंद विहार, और अप्सरा सीमाओं से गुजरने वाले रास्तो से जाने की सलाह दी है। यात्री चीला बॉर्डर से भी जा सकते हैं।

Delhi noida border

दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघू, औचंदी, टिकरी, पियाउ मनियारी, मंगेश और सबोली की सीमाओं पर entry और exit point बंद रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को हरियाणा से दिल्ली आने जाने के लिए पल्ला, लामपुर सफियाबाद और सिंघू स्कूल टोल टैक्स सीमाओं से गुजरने वाले रास्तो से जाने की सलाह दी है। GTK रोड और मुकरबा से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

दिल्ली-गुड़गांव और दिल्ली-फरीदाबाद जैसे अन्य सीमाओं से यात्री आ-जा सकते हैं, जो दोनों राज्यों के बीच खुलते हैं। दिल्ली से उत्तर प्रदेश की ओर NH -9 या मेरठ एक्सप्रेसवे का एक कैरिजवे रविवार को एंबुलेंस की आवाजाही के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा खोला गया है।

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment