दिल्ली में एक दिन पहले ही कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए, AIIMS ने गुरुवार को OPD सेवाओं को बंद रखने का फैसला किया था, लेकिन अब कोरोना के केहर से जनरल OT सेवाओं को भी बंद कर दिया गया हैं। अगले आदेश तक जनरल OT सेवाएं बंद रहेंगी। सिर्फ जरूरी OT ही AIIMS में खुली होंगी। दिल्ली में इलाज के लिए अलग-अलग राज्यों से आए मरीजों को इस कारण सबसे ज्यादा परेशानी होगी। डाटा के अनुसार, दिल्ली AIIMS में सबसे ज्यादा मरीज बिहार और उत्तर प्रदेश से इलाज कराने के लिए आते हैं।
दिल्ली AIIMS की OPD सेवाएं बंद होने के बाद अब सिर्फ मरीज इलाज के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। AIIMS में डॉक्टर को दिखाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सीमा तय की गई है। प्रतिदिन हर विभाग में सिर्फ 50 रजिस्ट्रेशन होंगे। AIIMS की OPD सेवाओं को अगले चार हफ्ते तक बंद रखने का निर्देश जारी हुआ है। आगे का निर्णय अगले महीने की हालात को देखते हुए लिया जाएगा।