भारत बंद आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक: ट्रेन, बसें और सड़कें भी रहेंगी बंद के संघर्ष के चार महीने शुक्रवार को दिल्ली की सीमाओं पर पूरे होने के बाद किसानों ने केंद्र सरकर के रवैये के खिलाफ भारत बंद का एलान किया है। आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक भारत बंद रहेगा।

भारत बंद के दौरान सभी वैकल्पिक रास्ते दिल्ली की सीमाओं से होकर गुजरने वाले भी बंद रहेंगे। इस दौरान दुकानें, मॉल्स और बाजार सहित बस, ट्रेन सेवाओं भी बंद रखने की अपील की है। एंबुलेंस व जरूरी सेवाओं पर भारत बंद के दौरान असर नहीं होगा।

इस मोर्चा को पूरी तरह शांतिपूर्ण बनाए रखने की किसानों ने अपील की है और कहा की किसी भी बहकावे में ना आएं और भारत बंद को सफल बनाएं। इन्होंने ने दावा किया है कि भारत बंद में किसान संगठनों, छात्र संगठनों, मजदूर संगठनों, बार संघ, राजनीतिक दलों सहित राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों का भी समर्थन है।

 

 

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment