दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एक महिला और उसके प्रेमी को पति के खिलाफ हत्या की साजिश करने व पुलिस को गुमराह करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।मामला दिल्ली के एंड्रयूज गंज इलाके का है जब भीमराज पर सुबह करीब नौ बजे किसी ने गोलियाँ चला दी। गोली मारने के बाद शख्स बाइक से फरार हो गया। घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो घायल शख्स को पुलिस एम्स के ट्रामा सेंटर ले गई। जहाँ घायल का इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की जाँच में जुटी थी। जिसमें पुलिस द्वारा रोहन नाम के एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया। मगर जब गहन पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा घटना के पीछे साजिश का कारण पूछा गया तो युवक इसे रोड रैज बताकर पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन लगातार पूछताछ के बाद हत्या के पीछे इरादे का भी पता चल गया।

पुलिस के अनुसार युवक का  पीड़ित भीमराज की 41 वर्षीय पत्नी बबीता के साथ अवैध संबंध था। जिसका खुलासा होने पर कथित तौर पर पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित किया जाने लगा। यही वजह थी कि दोनों ने भीमराज की इरादतन हत्या की साजिश रच दी।

पुलिस द्वारा भीमराज की पत्नी बबीता और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस को गुमराह करने की भी दोनो के द्वारा कोशिश की गई है। यही वजह है पुलिस द्वारा दोनों पर विभिन्न मामलों के अंदर आरोप दाखिल कर दिए हैं। वहीं पीड़ित भीमराज अभी भी हास्पिटल में है।

Leave a comment